छत्तीसगढ़

कांग्रेस में जाने का कदापि सोच भी नही सकती – डॉ. रेणु जोगी*

 

*कांग्रेस में जाने का कदापि सोच भी नही सकती – डॉ. रेणु जोगी*

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही | जेसीसीजे विधायक देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा के बयान पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोटा विधायक डॉ रेणु जोगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे कदापि कांग्रेस में जाने की इच्छा नही रखती ।

उन्होंने कहा कि स्व अजीत जोगी जी के स्वर्गवास के बाद भी लगातार कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है इससे मैं व्यथित हूँ । जोगी जी ने आईएएस की नौकरी छोड़कर 32 साल तक पूरी निष्ठा से कांग्रेस की सेवा की है । लेकिन ऊनके नेताओं द्वारा लगातार जोगी जी और हमारे परिवार को अपमानित करने का कोई मौका नही छोड़ा जा रहा है ।

दोनों विधायकों के कांग्रेस को समर्थन देने की बात पर रेणु जोगी ने कहा कि सत्ता सुख पाने के लालच में अब वे जोगी जी का अपमान कर रहें हैं ।

*डॉ रेणु जोगी*
*विधायक*
*कोटा जेसीसीजे*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button