छत्तीसगढ़

दुष्कर्म का आरोपी पश्चिम बंगाल में कपड़ा बेच रहा था पुलिस ने धर दबोचा

दुष्कर्म का आरोपी पश्चिम बंगाल में कपड़ा बेच रहा था पुलिस ने धर दबोचा
अजय शर्मा सब का संदेश जिला ब्यूरो
बिलासपुर शादीशुदा महिला को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है फरार आरोपित पश्चिम बंगाल के आसनसोल में फेरी लगाकर कपड़ा बेच रहा था। पीड़ित महिला पहले से शादीशुदा थी वह वर्ष 2014 से हेमू नगर में किराए के मकान में रह रही थी इस दौरान आशीष सिंह ने महिला से पहचान बना ली फिर उनसे दोस्ती कर प्रेम का झांसा दिया महिला भी उसके प्यार के चक्कर में पड़ गई शादी करने का झांसा देकर आशीष उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।बाद में महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने पहले पति से तलाक लेने की बात कही महिला अपने पति से तलाक भी ले लिया फिर आरोपित आशीष शहर से गायब हो गया 8 दिसंबर 2019 को महिला परेशान होकर तोरवा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी इसी बीच करवा टीआई परिवेश तिवारी को खबर मिली कि आरोपी युवक पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता है तब जाकर गिरफ्तार किया गया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button