छत्तीसगढ़

1 लाख 69 हजार किसानों के खाते में पहुंचा एक अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि

1 लाख 69 हजार किसानों के खाते में पहुंचा एक अरब 41 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि
अजय शर्मा सब का संदेश
जांजगीर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को सौगात दी है। जिले के 1लाख69हजार 46किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लाभांश के रूप में 1अरब41करोड़ 59 लाख 70 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्य उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मंत्री गणों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जांजगीर के नोडल अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019 20 में जिले के 18 सहकारी बैंक शाखाओं के अंतर्गत 209 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1 लाख 73 हजार 511 किसानों का पंजीयन किया गया था इसके तहत एक लाख 69 हजार 46 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 78लाख 66हजार 791-78 क्विंटल धान बेचा था किसानों को राजीव गांधी विकास न्याय योजना के तहत 5 अरब 38 करोड़ 87 लाख 52 हजार369 रुपए का भुगतान चार किस्तों में किया जा रहा है बोनस के तीसरे किस समय एक अरब 41 करोड़ 59 लाख 70 1000 रुपए की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई उल्लेखनीय है कि किसानों को धान के समर्थन मूल्य 1815 रुपए की दर से भुगतान तत्काल किया गया था राज्य शासन की मंशा अनुसार किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से लाभ दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अंतर की राशि को चार किस्तों में भुगतान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button