छत्तीसगढ़

राज्योत्सव के दिन कोरबा में सत्कार, प्रतिकार व अधिकार दिवस मनाया गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान जिलाध्यक्ष मनोज चौबे के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में 01 नवम्बर को सत्कार, अधिकार एवं प्रतिकार दिवस मनाया गया। कोविड 19 का पालन करते हुए कार्यक्रम संचालन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रामचरण साहू जिला महामंत्री ने बताया कि आज 1 नवंबर 2020 को राज्य के शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक दिवस है। राज्य में शिक्षकों का सम्पूर्ण संविलियन किया गया। इस निर्णय के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

संविलियन किये शिक्षकों के वर्तमान समस्यायों जैसे क्रमोन्नति, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति लंबित महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा ने विस्तार से बताया। सभा में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 01 अप्रैल 2004 से लागू NPS का प्रतिकार किया एवं राज्य शासन से पुरानी पेंशन योजना लागू करने का निवेदन किया। विकासखंड अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में 1 नवंबर 2020 को संविलियन किये गए समस्त शिक्षकों को बधाई देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रामचरण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष वेदव्रत शर्मा, राजेश सिंह सत्येन्द्र साहू उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/82978

http://sabkasandesh.com/archives/82995

 

http://sabkasandesh.com/archives/82638

http://sabkasandesh.com/archives/82519

http://sabkasandesh.com/archives/81944

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82186

 

Related Articles

Back to top button