एक नवम्बर को सम्पूर्ण संविलियन आभार दिवस मनाया – छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ

कवर्धा/बोड़ला: शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन एक सुखद घड़ी एवं स्थाई है। पहले आठ वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर संविलियन किया जाता रहा है। आठ वर्ष के बंधक का एक रेखा था जिसे समाप्त करते हुए सीधे शेष शिक्षा कर्मियों भाइयों को आज एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस पर के शुभ अवसर पर सभी का शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया। जिसके लिए मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सहित मंत्री मंडल विधायक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का संघ के द्वारा इस शिक्षा हितैषी व जनकल्याणकरी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सादर आभार व्यक्त किया गया। संघ के उप प्रांताध्यक्ष श्री सोहन यादव, जिलाध्यक्ष के.डी. वैष्णव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्षमण लाल वर्मा , जिला संयोजक गिरधर वर्मा, जिला सचिव संजय पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा राजू मेश्राम, ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला गणेश पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया पवन चेलसे, सुरेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, सगनु धुर्वे, कृष्णा धुर्वे, टीका राम तिलकवार, सुशील झारिया ने एक नवंबर को सम्पूर्ण संविलियन अधिकार दिवस मनाया उक्त जानकारी आई टी सेल प्रभारी परमेश्वर श्याम के द्वारा दिया गया।