छत्तीसगढ़

Kondagaon- कोंडागांव पुलिस कप्तान ने किया विजयादशमी पर शस्त्र पूजन

कोंडागांव। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस लाईन कोंडागांव में विजयदशमी पर्व के दिन पारम्परिक तरीके से शस्त्र पूजा की गई । इस दौरान उन्होंने जिले के समस्त स्टाफ को विजयादशमी पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी कि दशहरा का यह पर्व सभी के जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे और सभी स्वस्थ रहें। शस्त्र पूजा के बाद जिले की एम.टी.शाखा के वाहनों का भी पूजन कर सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले के DRG जवानों को नवीन बैग एवम जूतों का वितरण किया गया और उन्हें नक्सल रूपी बुराई पर विजय प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती अंजली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती निकिता तिवारी मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स दीपक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक कोंडागांव रमेश चंद्रा, निरीक्षक अर्चना धुरंधर एवं यातयात प्रभारी रविशंकर पांडेय समेत अन्य स्टाफ भी शस्त्र पूजा में शामिल रहे ।

http://sabkasandesh.com/archives/82303

http://sabkasandesh.com/archives/82295

http://sabkasandesh.com/archives/82245

http://sabkasandesh.com/archives/82213

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

Related Articles

Back to top button