छत्तीसगढ़दुर्घटना

Kondagaon: नेशनल हाइवे पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ी पिकअप वाहन, 2 की मौत, 1 घायल

कोंडागांव। कोंडागांव से रायपुर की ओर जाने वाली वाली मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत आने वाले ग्राम मस्सुकोकोड़ा के पंचायत भवन के समीप रविवार की देर रात हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल है।

घटना में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन कमंक CG 04 ML 2078 पर तीन लोग सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर निकले थे। रात्रि करीब 10 बजे के आसपास ग्राम मस्सुकोकोड़ा में पंचायत भवन के समीप नेशनल हाइवे 30 पर साइड में खड़ी ट्रक क्रमांक CG18 H 2510 जो कि रायपुर से जगदलपुर के लिये निकली थी से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के ड्राइवर शहबाज अली, पिता हुसैन अली, 22 वर्ष, निवासी रायपुर की मौके पर ही मौत हो गई, कन्डेक्टर साहिब खान, पिता सब्बीर खान, 30 वर्ष निवासी भिलाई की अस्पताल ले जाने के दरम्यान मौत हुई एवं इनके साथ एक अन्य व्यक्ति शेख साहिल पिता शेख आसिफ 29 वर्ष निवासी को भी चोटे आई है जिनका इलाज फरसगांव अस्पताल में जारी है। घटना के कारण का अभी पता नही चल पाया है फरसगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82138

http://sabkasandesh.com/archives/81704

http://sabkasandesh.com/archives/81944

Related Articles

Back to top button