लगातार टूटती बिखरती जोगी कांग्रेस के बडे नेता आये हरकत में
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
अपने लोगों को कांग्रेस में लगातार प्रवेश पर बैठक कर बनाई रणनीति
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में तीसरी राजनीतिक शक्ति का दावा करने वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में लगातार टूट कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जिससे परेशान जोगी कांग्रेस की स्थानीय संगठन भी हरकत में आ गई है। फलस्वरूप पार्टी के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष डी प्रकाश, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व शहर महिला अध्यक्ष रामेश्वरी साहू के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर पार्टी की वर्तमान स्थिति परिस्थितियों पर चर्चा की गई। पूर्व शहर जिला अध्यक्ष डी प्रकाश ने बताया कि बैठक में चुनाव परिणाम एवं कुछ लोगों के पार्टी छोडऩे वाली बातों के बावजूद उपस्थिति सदस्यों ने पार्टी व नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व विश्वास व्यक्त किया एवं पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव परिणाम नवगठित पार्टी के अपेक्षा क अनुरूप आया। जिससे निष्ठावान सदस्यों में हताशा नही,ं अपितु उत्साहवर्धन हुआ। छत्तीसगढ़ की जनता ने जितना वोट पार्टी के पक्ष में डाला उससे साफ परिलक्षित होता है कि छ.ग. की जनता क्षेत्रीय पार्टी की अहमियत समझने लगी है। जिसका दुरगामी परिणाम अच्छा व दमदार होगा। छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ वासियों के हितार्थ बनी यह पार्टी निश्चित ही अपने उद्देश्य को बहुत जल्द पाएगी। राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा हमेशा ही छत्तीसगढ़ की उपेक्षा व अनदेखी की जाती रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी छोडक़र दल बदलने वाले सदस्यो की उपस्थित सदस्यों ने जमकर आलोचना की। जिनकों अपने ऊपर भरोसा नहीं वो ही दल बदल कर अपनी स्वार्थ परस्त मानसिकता को प्रदर्शित किया है। लोकसभा परिणाम उपरांत युद्ध स्तर पर पार्टी व संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, अजय गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, राजेश ताम्रकार, सुनील बंजारे, सुनील गोस्वामी, मंगेश मनहरे, राजेन्द्र चन्देल, लोकेश सानी, अर्जुन तांडी, सन्नी देवांगन उपस्थित थे।