13 अप्रैल क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष –
आज आपको जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। नया करने की संभावना के योग हैं। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने विचारों पर फोकस रखें, आपके विचार आपको नया आयाम दे सकते हैं।
लकी कलर – जामुनी, लकी नंबर – 2
वृष –
आज आपके विचार उदार होंगे। अपने सहयोगी से बच कर रहें, इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ होंगे।
लकी कलर- हल्का हरा, लकी नंबर-8
मिथुन –
टीम वर्क ओर जिम्मेदारियों से भरा दिन, जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें, आपको सुकून की अनुभूति होगी। धन की समस्या का समाधान मिलने के योग है।
लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 5
कर्क –
आज दिन आपके लिए बहुत ही प्रगतिशील होगा। व्यापार, करियर में आपको नया मुकाम हासिल होगा। काम में कमी होने से आप असंतुष्ट होंगे परंतु चिंता ना करें, सफलता जरूर प्राप्त होगी।
लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 2
सिंह –
आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आप प्रयास जारी रखें। खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। आप स्वस्थ होंगे, अगर उसके प्रति जागरूक रहें।
लकी कलर – सफ़ेद, लकी नंबर – 9
कन्या –
रिश्तों में नजदीकियां बढ़ने से आप खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। यह संबंध आपके जीवन में खुशियों का कारण बनेंगे। मांगलिक कार्य के अवसर है। आप नए रिश्ते बना सकते हैं।
लकी कलर – क्रीम , लकी नंबर – 2
तुला –
आज आपके अपने आप पर भरोसा करेंगे। आप पूरी तरह से उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधाओं पर खर्च होगा। आज आप खुद को सक्षम महसूस करेंगे।
लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 3
वृश्चिक –
आज किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए एकदम सही दिन है। आज किए गए नए कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नई यात्रा की योजना के भी योग हैं। करियर में लिया गया निर्णय भी सफलता दिलाएगा।
लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 5
धनु –
आज नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। काम को सावधानी से करें। किसी का अपमान ना करें। काम में असफलता मिलने के योग हैं।
लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 10
मकर –
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक से भरा होगा। नए आइडिया और उसको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। कुछ नया करने में सफलता मिल सकती है, कोशिश करते रहें।
लकी कलर – बैंगनी,लकी नंबर – 4
कुम्भ –
आज यात्रा के योग हैं। व्यापार, करियर, परिवार किसी भी जगह नई यात्रा की शुरुआत हो सकती है। आप कार्य को लेकर काफी सामंजस्य में रहेंगे। लेकिन, आज कामों से फुरसत मिलने की संभावना बहुत कम है।
लकी कलर – नीला, लकी नंबर – 6
मीन –
आज आप कठिन प्रतियोगिता से गुजर सकते हैं, परंतु आप उसमें सफल होंगे। सफलता आपके अंदर नई ऊर्जा भर देगी। आपकी कोशिश कभी खाली नहीं जाएगी। आप प्रयत्न करते रहें। सफलता आपके आसपास है।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117