ई-मेगा कैंप समिति का गठन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/10/Screenshot_2020-10-24-21-40-18-31.jpg)
ई-मेगा कैंप समिति का गठन
कवर्धा, 24 अक्टूबर 2020। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने एक आदेश जारी कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे मे लोगों को अवगत कराने हेतु ई-मेगा कैंप आयोजित करने के संबंध मे कबीरधाम जिले मे जिला स्तर पर समिति का गठन किया। जिसमें समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सदस्य सचिव उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को बनाया गया है, तथा समिति के सदस्यों के रुप में मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पिरयोजना अधिकारी महिला बाल विकास, जिला श्रम पदाधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर सम्मिलित हैं।
उपरोक्त समिति की भूमिका एवं उत्तरदायित्व निम्नानुसार होगें। टीम के सदस्यों द्वारा लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रम के बारे मे अवगत करायेगें तथा उसी समय उनकी समस्याओं का निराकण करने हेतु न्याय एप्प के शिकायत पेटी के माध्यम से नालसा की ओर प्रेषित करेंगे और शिविर की मुख्य थीम से जुड़े हुए लोगों को चिन्हांकित किये जाने के प्रयोजन से आवश्यक मैदानी भ्रमण कर चिन्हांकित किया जा सकता है। इस थीम के द्वारा मेगा कैंप के महत्व तथा उद्देश्य के बारे मे लोगों को जानकारी साझा की जावेगी। उपरोक्त समिति द्वारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम से सतत् समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित की जावेगी।