खास खबर

नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा ने ग्लोबल हैंडवाश डे पर किया लोगो को जागरूक



कवर्धा, 19 अक्टूबर 2020। नेहरू युवा केन्द्र संगठन कवर्धा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वाधान में जिला युवा समन्वयक सौरभ कुमार निषाद के नेतृत्व में कवर्धा जिला के सभी विकास खंड में ग्लोबल हैंडवाश डे मनाया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कवर्धा ब्लॉक लोकेश देवांगन द्वारा कोरोना महामारी से बचने हेतु सभी लोगो को साबुन से हाथ धोने, शरीर को स्वस्थ रखने, अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया, लोगो को जागरूक करने के लिए साथ में शपथ भी लिया गया। कार्यक्रम में गुरुघासीदास युवा मंडल के अध्यक्ष दीपेश जोशी, भोरमदेव युवा मंडल कवर्धा के सदस्य, ललित मानिकपुरी, हेमराज चंद्राकर, गुरुनारायन वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button