छत्तीसगढ़

विश्व खाद्य दिवस पर परिचर्चा संपन्न

विश्व खाद्य दिवस पर परिचर्चा संपन्न
नारायणपुर, 16 अक्टूबर 2020 – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में खाद्य सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी, परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित आयोजित परिचर्चा के दौरान वक्ताओं ने खाद्यान्न सुरक्षा पर बल देते हुए खाद्य पदार्थों के नुकसान को रोकने की आवश्यकता प्रतिपादित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बड़े पैमाने पर खाद्यान्न उत्पादन के बावजूद अभी भी कई लोगों को भोजन की सुलभता नहीं हो रही है। इस दिशा में खाद्यान्न उत्पादन के साथ ही वितरण व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। वहीं खाद्यान्न भंडारण को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना आवश्यक है। परिचर्चा में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के अलावा राजस्व, खाद्य एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। 
बता दें कि खाद्यान्न की समस्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की थी जो अब भी जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम में खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना की। कांफ्रेस ऑफ द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने वर्ष 1979 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था। 1980 से 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस का आयोजन शुरू किया गया। हर साल अलग-अलग थीम के साथ मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था दुनिया में भुखमरी खत्म करना। 

Related Articles

Back to top button