छत्तीसगढ़

बलौदा समपार आवश्यक रखरखाव हेतु बंद रहेगी |

बलौदा समपार आवश्यक रखरखाव हेतु बंद रहेगी |

बिलासपुर :- 15 जुलाई 2025/रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत नैला-अकलतरा स्टेशनों के मध्य किमी. 677/01-4A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 345 (बलौदा फाटक) को, दिनांक 16 जुलाई 2025 (बुधवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) प्रातः 08.00 तक, 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) प्रातः 08.00 तक तथा 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) रात्रि 10 बजे से दिनांक 19 जुलाई 2025 (शनिवार) प्रातः 08.00 बजे तक रेल लाइन मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित सबवे (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button