Uncategorized

Kondagaon_ जिला के डीएड एवं बीएड प्रशिक्षित युवाओं की हुई बैठक

कोंडागांव। शासन द्वारा दो वर्ष से डीएड एवं बीएड प्रशिक्षण दिया जाता रहा है, लेकिन शासन द्वारा दो वर्ष की प्रशिक्षण को महत्व नही दिया जाता। ऐसा क्यों जब कि प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा शासन नही करा रहा है तो शासन को प्रशिक्षण ही नही देना चाहिए। जबकि स्वास्थ विभाग और राजस्व विभाग में प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें रोजगार दिया जाता है तो शिक्षा विभाग में क्यों नही।

प्रशिक्षित युवाओं के साथ खिलवाड़ क्यों किया जाता है।सरकार अभी वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति अधिनियम 2020 के तहत शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय प्रशिक्षित बेरोजगारों को ही प्राथमिकता देना चाहिए साथ ही पांचवी अनुसूची क्षेत्र में TET में छूट कर दिया जावे और दो वर्ष की पूर्व परिक्रिया में नॉन डीएड व बीएड प्रशिक्षित युवाओ को शिक्षण कार्य मे लिया गया है, जो शिक्षित है उन युवाओं को धोखा दिया गया है।

शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित को छोड़ कर ग़ैर-प्रशिक्षित लोगो को शिक्षण कार्य मे लिया गया है क्योंकि वर्तमान में हमारे कोंडागाँव जिला में ट्यूटर शिक्षक भर्ती किया गया है जिनमे 100 में से 10% ही प्रशिक्षित है बाकी अप्रशिक्षित है। शासन द्वारा 2010-11 से 2020 तक सिर्फ विज्ञान एवम गणित शिक्षक की भर्ती कराती रही है तो कला संकाय कर युवाओ को विषय के नाम पर धोखा दिया जा रहा है।कला समूह (संकाय) में वर्तमान में भर्ती नही हुआ है ऐसा क्यों?

आज से पहले भी रमन शासन के समय भी कला समूह के अभ्यर्थियों को धोखा में रखा गया और वर्तमान शासन मे भूपेश सरकार भी सिर्फ विज्ञान और गणित की भर्ती करती है और कला समूह वालो को शासन ध्यान नही दे रही। अगर शासन कला समूह की भर्ती नही करती है तो कला समूह को बंद कर देनी चाहिए।कला समूह में अंग्रेजी माध्यम बना कर शासन प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं से खिलवाड़ कर रही है,साथ ही हिंदी माध्यम वाले प्रशिक्षित बेरोजगार फिर कहाँ जाएंगे।अभ्यार्थी दो वर्ष डी.एड एवम बी.एड करने के पश्चात भी बेरोजगार है।

शिक्षक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने के पश्चात फिर से 5 बार परीक्षा देना पड़ता है :-
1) डी.एड /बी.एड में प्रवेश के लिए व्यापम की परीक्षा

2) डी.एड/बी.एड पास करने के लिए दो बार परीक्षा

3) बी.एड पास करने के लिए 4 बार (सेमेस्टर) परीक्षा

4) टी.ई.टी की परीक्षा व्यापम द्वारा

5) साक्षात्कार, इसके बाद भी बेरोजगार

मुख्य बिंदु, विद्या मितान एवम अतिथि शिक्षक भर्ती परिक्रिया में जिला स्तरीय डीएड, बीएड प्रशिक्षित युवाओ को प्राथमिकता दी जाये।

उक्त चर्चा हेतु ब्लॉक माकड़ी के अंतर्गत ग्राम बालोंड में डीएड एवम बीएड प्रशिक्षित युवाओं ने दिनांक 14/10/2020 को मीटिंग रखा इस मौके पर जिला कोंडागाँव प्रशिक्षित डी.एड/बी.एड संघ के अध्यक्ष बलीचंद मरकाम, उपाध्यक्ष कैलाश सेन, सचिव मंगतू राम मरकाम, सह सचिव कैलाश सिंह पोयम, मीडिया प्रभारी सिकंदर खान एवं डीएड बीएड के समस्त प्रशिक्षार्थी की उपस्थिति में मीटिंग को सफल बनाया गया।

http://sabkasandesh.com/archives/80817

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button