रबी फसलों के लिए 1 जनवरी से मिलेगा नहरों से पानी , रबी वर्ष 2020-21 में 1,20,137 हेक्टर में होगी खेती

रबी फसलों के लिए 1 जनवरी से मिलेगा नहरों से पानी ,
रबी वर्ष 2020-21 में 1,20,137 हेक्टर में होगी खेती,
धान के बदले दलहन-तिलहन फसल लगाने की अपील,
कलेक्टर की अध्यक्षता मे जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न ,
अजय शर्मा जिला ब्यूरो जांजगीर
जांजगीर-चांपा 13 अक्टूबर 2020/ जिले मे रबी फसल के लिए नहरों से पानी आगामी 1 जनवरी से छोड़ा जाएगा। जिसे 30 अप्रेल 2021 के बाद बंद किया जाएगा। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने कृषकों की मांग पर 15-15 दिनों के अंतराल मे नहरों से पानी छोड़ने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए हैं। कलेक्टर ने किसानों से अपील कर कहा कि वे धान के स्थान पर लाभदायक दलहन तिलहन की खेती करें।
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज आनलाईन गूगल मीट एप्स के माध्यम से आयोजित की गयी।
कलेक्टर ने बैठक मे बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2020 मे क्षेत्राच्छादन 2,58,670 हेक्टेयर, उर्वरक वितरण 84,000 मे. टन एवं 1,38,898 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। जो निर्धारित लक्ष्य से 2 प्रतिशत अधिक है।
जिले में खरीफ में खाद, बीज एवं अन्य आदान कृषकों की मांग के अनुसार उपलब्ध कराया गया।
कलेक्टर ने कहा कि रबी वर्ष 2020 के सिचाई के लिए बांध मे 85 प्रतिशत सिचाईं जल उपलब्ध है। जिले मे रबी की खेती हेतु 1,20,137 हेक्टेयर का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कलेक्टर ने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि धान के बदले दलहन तिलहन की फसल की खेतीे अधिक लाभदायक होती है। धान की तुलना मे दलहन तिलहन मे कम पानी की आवश्यकता होती है। कृषक धान के बदले अन्य फसल दलहन-तिलहन, रबी अनाज फसल की खेती करें तो रबी फसल के रकबे में वुद्धि होगी।
रबी सिंचाई की व्ययस्था मनरेगा के तहत सिचांई नाली निर्माण कार्य का जिम्मेदरी कृषि एवं सिचाई विभाग को दिया गई इस कार्य हेतु प्रत्येक ग्रामवार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं सिचाई विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो कृषकों से सलाहकर उनके खेत में मनरेगा योजना के तहत सिचाई नाली निर्माण कार्य हेतु कार्य योजना बनाऐगा जिससे नहर के पानी का खुली सिंचाई से होने वाले जल हानि को रोका जा सकता है। माइक्रो नाली के माध्यम से सिंचाई करने पर सिंचाई जल का उपयोग बढ जावेगा जिससे रबी फसल के क्षे़त्राच्छादन मे वृद्वि होगी।
रबी फसल वर्ष 2020 हेतु नहर से पानी 1 जनवरी 2021 को छोडा जावेगा जिसे 30 अप्रेल के बाद बंद कर दिया जाएगा। संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा ने आनलाईन से जुडे़ जन प्रतिनिधियो एवं कृषकों को अवगत कराया कि जिले में खरीफ वर्ष 2020 मे अच्छी फसल उत्पादन होने की संभावना है एवं रबी वर्ष 2020 मे खाद एवं बीज की उपलब्धता किसानो के मांग अनुसार किया जा रहा है। रबी वर्ष 2020-21 में 1,20,137 हेक्टर में खेती हेतु कार्य योजना तैयार कर ली गई है।