Uncategorized

कोंडागांव व्यवसायी की रायपुर में हत्या की हो उच्चस्तरीय जांच- भाजपा

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है, छत्तीसगढ़ में आये दिन लूटपाट, अपहरण, हत्याकांड, बलात्कार आदि घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इन घटनाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार में ना तो संवेदनाएं हैं और न ही अपराधों में लगाम लगाने की गंभीरता इस सरकार में नज़र नही आ रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कोंडागांव के युवा व्यापारी इरशाद अहमद (चाउस) की हत्या रायपुर के जयस्तम्भ चौक जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। आरोपियों में ना तो पुलिस प्रशासन को लेकर डर है ना ही सरकार। ऐसे कोई सख्त कदम उठा रही जिससे ऐसे अपराध ना हों सकें, भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग करती हैं की इस घटना के पीछे किसकी साजिश है उसकी जाँच उच्च स्तरीय समिति के माध्यम से की जाए।

http://sabkasandesh.com/archives/80439

http://sabkasandesh.com/archives/80442

http://sabkasandesh.com/archives/80551

Related Articles

Back to top button