कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन भाजपा के पक्ष में लेंगे आमसभा
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में पूर्व सीएम एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नागपुरा के पुराना बाजार में में आगामी 11 तारीख को आम सभा लेंगे आम सभा में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी लोकसभा संयोजक प्रह्लाद रजक प्रीतपाल बेलचंदन जागेश्वर साहू माया बेलचंदन मुकेश बेलचंदन ललित चंद्राकर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ के भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में डॉक्टर रमन सिंह संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लोक सभा क्षेत्र में लगातार आम सभाएं ले रहे हैं इसी कड़ी में भी दुर्ग लोकसभा क्षेत्र वे आम सभा लेंगे इस दौरान वे वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों पर उंगली उठाते हुए उनके कार्यों को आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे साथ ही साथ विजय बघेल के पक्ष में वोट अपील करेंगे। उक्त जानकारी दुर्ग लोकसभा के प्रवक्ता सतीश समर्थ एवं प्रवक्ता राजा महोबिया ने दी।