यह है भारत के अजब-गजब गांव, इनकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान -This is a strange village in India, you will be surprised to know its specialty
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/10/Screenshot_2020-10-11-20-42-32-18.jpg)
भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जहां पर हर धर्म, जाती और संप्रदाय के लोग मिल कर रहते है। भारत मे अपनी असीम ऐतिहासिक विरासत और उसे से जुड़े आश्चर्यजनक चीजों दुनिया को हैरान करता आया है। भारत मे आपको हर जगह कोई अजब-गजब चीजें मिल ही जाएगी। आज हम आप को भारत के ऐसे गांवो के बारे में बता रहें है जो अपनी अजब-गजब आदतों या प्रकृति के लिए जाने जाते हैं।
भारत मे बहुत सारी भाषाएं बोली जाती है। पर कर्नाटक के शिमोगा शहर से दस किलोमीटर दूर किमी दूर मुत्तुरु (Mattur) और होसाहल्ली, तुंग नदी के किनारे बसे इन गांवों में संस्कृत प्राचीन काल से ही बोली जा रहीं है। यहा के 90% लोग संस्कृत में बोलते है। कहा जाता है भाषा पर किसी भी जाती या धर्म का अधीकार नहीं होता तभी इस गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग भी संस्कृत मे ही बोलना पसंद करते है।
आप को यह जानकर हैरानी होगी की यूपी का एक छोटा गांव जो अमरोहा जनपद के जोया विकास खंड क्षेत्र मे आता है, सलारपुर खालसा साल मे 1 अरब रुपए कमाता है। इस गांव की कुल जनसंख्या 3500 है और इस गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय टमाटर की खेती करना है। यूपी का यह छोटा सा गांव बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती करता है।