छत्तीसगढ़

देवकर: नगर में पत्रकार संघ का गठन,अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी चुने गये

 

अमन ताम्रकार की रिपोर्ट बेमेतरा से सबका संदेश ब्युरो चीफ टिकेश्वर साहू

बेमेतरा:– विगत दिनों नगर पंचायत देवकर में पत्रकार संघ का गठन किया गया , जिसमें नगर के सभी प्रमुख पत्रकार गण सम्मिलित हुए एवं सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया । इसमें सर्वसम्मति से विजय कुमार चौबे अध्यक्ष के रूप में चुने गए । वहीं उपाध्यक्ष हिमाचल शर्मा चुने गए । सचिव विमलेश द्विवेदी , कोषाध्यक्ष के रूप में राकेश पांडे , सह सचिव रावल जैन , साथ ही साथ ग्रामीण मीडिया विभाग से अमन ताम्रकार , सोसल मीडिया प्रभारी एवं मेघू राणा को सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए । पत्रकार संघ के गठन के उपरांत संघ की आवश्यक बैठक रखी गई । जिसमें संघ द्वारा संघ को संचालित करने के लिए कुछ नियम एवं शर्ते बनाई गई एवं सभी पत्रकारों से संघ द्वारा निर्धारित नियमों को अक्षर सह पालन करने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर पत्रकार संघको संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष विजय चौबे ने सभी पत्रकार साथियों को संघ के गठन के लिए बधाई दिया एवं संघ की प्राथमिकता पर प्रमुख रूप से प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा की पत्रकारिता धर्म , जाति एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होनी चाहिए , समाज के समस्याओं को प्रमुख रूप से जनता के सामने प्रशासन के सामने लाना पत्रकारों का प्रथम धर्म होना चाहिए । समाज एवं अपने आसपास हो रहे वैधानिक एवं अवैधानिक कार्यों के प्रति पत्रकारों को प्रतिपल जागरूक रहने की बात कही , वहीं उन्होंने समाचारों का प्रकाशन सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों तरीकों से हो इस बात का आह्वान पत्रकार संघ किया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button