Uncategorized

Kondagaon_ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया छत्तीसगढ़ शासन का पुतला दहन

कोन्डागाव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मंत्री माननीय विजय शर्मा एवं नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर में गैंगरेप कर हत्या व कोण्डागांव जिला की आदिवासी महिला से गैंगरेप एवं प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री शिव डहरिया का गैर जिम्मेदाराना बयान के विरोध में 5 अक्टूबर को भाजयुमो के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसकेतु उसेन्डी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुराना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जैनेद्र ठाकुर के उपस्थिती मे कोंडागांव बस स्टैंड में जमकर नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ शासन का पुतला दहन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष दिपेश अरोरा ने कहा कि पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम को कोन्डागाव जिले मे हुवे गैंग रेप और बलरामपुर मे नाबालिक के साथ रेप ओर हत्या पर मौन जुलुस और धरना ना देकर, उतरप्रदेश के हाथरस कि घटना पर मौन जुलुस धरना दे रहे है। उनके मंत्री का बयान था, कि घटना छोटी है इसलिये ऐसा प्रतित हो रहा कि मरकाम जी को भी कोंडागांव और बलरामपुर कि घटना छोटी लग रही है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसकेतु उसेन्डी का कहाना है कि प्रदेश मे आये दिन बलात्कार का मामला सामने आ रहा है लेकिन प्रदेश सरकार चुप्पी साधी हुई है, जो दोहारा मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री हाथरस कि घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का दो बार हाथरस पहुंच कर पीडित परिवार से मिलना। क्या अब छत्तीसगढ़ मे दो घटना होने के बाद राहुल और प्रियंका को नही आना चाहिए? क्या अब राहुल प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगेगे? पुछती है छत्तीसगढ़ कि बिटिया कब आयेगे राहुल और प्रियंका कोंडागांव और बलरामपुर के पीडित परिवार को न्याय दिलाने।

नपा अध्यक्ष श्रीमती हेमकुँअर पटेल ने कहा प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था डगमगा गया है, अपराधीयो का मनोबल बडा है और लगातार प्रदेश मे रेप गैंगरेप के अपराध सामने आ रहे, लेकिन सरकार इन मामलो को रोकने मे विफल हो चुकी है। सरकार के मंत्री प्रदेश के गैंगरेप के मामलो को छोटे मोटे घटनाये है कहकर प्रदेश के महिलाओ का अपमान करने मे लगे है।

आज के पुतला दहन कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से गोपाल दीक्षित, बालसिह बघेल, अंकुश जैन, संतोष मरकाम, सोनामणी, तेज देवांगन, ललीत देवागन, वर्षा यादव, दयाराम पटेल, उत्तम मण्डल, प्रदीप, लल्लु, प्रतोस, भारत, जयहिन्द, दिनु, पोल्टु, बन्टी, विस्वजीत, सन्जु, विनयराज, विस्वपती, तिमीर, संगीता, अनिता, निखील, विक्की, सुनील, नरसिह, रवी भाजपा महीला मोर्चा मंडल प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

http://sabkasandesh.com/archives/79560

http://sabkasandesh.com/archives/79558

http://sabkasandesh.com/archives/79562

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button