छत्तीसगढ़

नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा ने मनाया गांधी जयंती

नेहरू युवा केन्द्र कवर्धा ने मनाया गांधी जयंती

कवर्धा, 05 अक्टूबर 2020। नेहरु युवा केन्द्र कवर्धा और युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में जिला युवा समन्वयक नेहरु युवा केन्द्र कवर्धा के श्री सौरभ कुमार निषाद नेतृत्व में ब्लॉक पंडरिया के ग्राम पंचायत कुण्डा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री परषोत्तम निर्मलकर के पहल पर दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जनपद पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेश्वर साहू सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डा ने किया। सर्व प्रथम गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया गया। श्री परषोत्तम निर्मलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने गांधी के विचारो से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान की शपथ लेते हुए आस-पास कि साफ सफाई किया गया। सभी लोगो ने रोड़ किनारे फैले गन्दगी कचडे को बोरी मे उठाकर एकत्रित किया। कार्यक्रम में सर्वश्री मुकेश ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, कृष्णा चन्द्राकर, महेश्वर साहू महामंत्री द्वय यशवंत चन्द्राकर जिला किसान नेता,सेवाराम कुर्रे वरिष्ठ नेता,संतोष चन्द्रवँशी उपाध्यक्ष, श्रीमती कुँवरिया चन्द्राकर महिला समाज सेविका, मोहन कुर्रे तथा युवा मंडल से दिलेश निर्मलकर, परषोत्तम निषाद, रोहित रजक,राजकुमार टंडन, आशिष निर्मलकर, रत्नाकर पत्रकार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button