छत्तीसगढ़

कोविड-19ः जिले में 5 से 12 अक्टूबर तक चलेगा कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान

कोविड-19ः जिले में 5 से 12 अक्टूबर तक चलेगा कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान

नारायणपुर, 04 अक्टूबर 2020- कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु राज्य स्तर एवं जिला स्तर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान करने के लिए 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जाएगा। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं तुरंत उपचार की जरुरतों को देखते हुए नारायणपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण किया जाएगा। इस कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान में क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक अभियान के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे करेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button