छत्तीसगढ़

जगदलपुर से सटे नगरनार इलाके में नक्सलीयो ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

राजा ध्रुव।जगदलपुर – बस्तर संभाग में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है। दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले में बीते एक महीने में एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की हत्या माओवादी कर चुके हैं।
वहीं अब संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सीमावर्ती इलाके में भी नक्सलियों ने ताण्डव मचाया है। ताजा मामला नगरनार इलाके का है, जहां माओवादियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नगरनार थानाक्षेत्र के गुमलवाड़ा गांव में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। मृतक का नाम बुधरा नाग बताया जा रहा है।
बता दें कि नगरनार क्षेत्र में पहली बार नक्सलियों ने किसी ग्रामीण की हत्या की है। जिस इलाके में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, वह जगदलपुर से महज 40 किमी दूर है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button