Uncategorized

kondagaon_ प्रधान पाठक कल्याण संघ ने विधायक चंदन कश्यप को सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव। नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप को आज छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ जिला कोंडागांव के पदाधिकारी गणों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों की पदोन्नति आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रचलित भर्ती नियम 2011 के आधार पर कराए जाने की मांग की गई। विधायक महोदय द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव, शिक्षा विभाग के सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को ज्ञापन भेजे जाने का निर्देश अपने निज सचिव को दिया गया। ज्ञापान सौंपते समय जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव अर्जुन सिंह बघमरिया, उपाध्यक्ष मदन सोनेवरा, कोषाध्यक्ष रमेश सोनपिपरे, समिति के सदस्य सहदेव नेताम उपस्थित थे।

http://sabkasandesh.com/archives/78875

http://sabkasandesh.com/archives/79186

http://sabkasandesh.com/archives/79199

Related Articles

Back to top button