Uncategorized

कोण्डागांव पुलिस कांग्रेस की वफादार, नियम कायदे केवल गैर कांग्रेसियो के लिए- आशुतोष पांडे

कोंडागांव। आप नेता आसुतोष पांडे ने स्थानीय पुलिस पर कांग्रेस का गुलाम होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कोण्डागांव में कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाता है, जोर सोर से कांग्रेसी कार्यकर्ता सहर में जुलूस निकालते है पर पुलिस को कोई चिंता नही न प्रधानमंत्री के पुतले की न आग की न सुरक्षा की पुलिस प्रसासन केवल गैर कांग्रेसियों को निशाना बनाती है। कोण्डागांव में पुलिस की गुलामी का यह मंजर अत्यंत निंदनीय है।

पुलिस ने केवल भूपेश बघेल के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया है

शहर में लॉकडॉउन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग सब केवल जनता के लिए है। सारे कायदे कानून केवल आम जनता और गैर कांग्रेसी लोगो के लिए। यह चरित्र पुलिस का है , आम जनता से निवेदन है करते है की ऐसी पुलिस प्रसासन पे भरोसा न करे क्योंकि ये जनता की नही कांग्रेस की राजनैतिक गुलामी करने में लगे कोरोना के नाम पर जनता को भयभीत कर नियम कायदों के नाम पे जनता को चालान करना दंडित करना और कांग्रेसियों के तलवे चाटना ही इनका संकल्प है। आम आदमी पार्टी इस गुलाम पुलिस प्रसासन की निंदा करता है और जल्द इनके विरुद्ध सड़को पे उतरने का वादा करता है और कोण्डागांव प्रसासन को कांग्रेसी होने का अवार्ड भी जल्द जनता द्वारा दिया जाएगा।

http://sabkasandesh.com/archives/78875

http://sabkasandesh.com/archives/79184

Related Articles

Back to top button