Crime

kondagaon: नही थम रहा रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए 7 ट्रैक्टर जप्त

कोंडागांव। जिले में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन जोरो पर है। जिस पर कार्यवाही करते हुए बांसकोट पुलिस ने रेत से भरे 7 ट्रैक्टर जप्त कर मामले की सूचना खनिज विभाग के अधिकारियो को दी है। खनिज विभाग की निष्क्रियता के चलते पुलिस विभाग को कार्यवाही करनी पड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि बड़े राजपुर ब्लॉक के नदी नालों में विगत कई माह से अवैध रूप से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन का कार्य जारी है जिसकी शिकायत पुलिस चौकी बांसकोट एवं थाना विश्रामपुरी में कई बार की जा चुकी थी इस पर पुलिस चौकी बांसकोट के द्वारा नदी नालों में दबिश देकर यह कार्यवाही की गई। उड़ीसा सीमा से लगे होने के कारण उड़ीसा की गाड़ियां भी यहां रेत के लिए पहुंचती है, क्षेत्र के लोग भी अधिक कमाई के चक्कर में उड़ीसा ले जाकर रेत की तस्करी में लगे हैं। पता चला है कि रेत की तस्करी में जप्त कई वाहनों  के कागजात भी नहीं है। वही किसी का बीमा नहीं है तो कई ड्राइवरों के पास लाइसेंस भी नहीं है। बावजूद इसके खुलेआम रेत का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन चल रहा है। बड़े राजपुर तहसील के अन्तर्गत किसी भी नदी नालों का टेंडर नहीं हुआ है तथा रेट की निकासी पर पूर्णतया प्रतिबंध है। इस संबंध में चौकी प्रभारी बांसकोट प्रमोद कतलम ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थी तत्पश्चात पुलिस के द्वारा  रेत से भरे ट्रैक्टरों को जप्त किया गया तथा इसकी सूचना खनिज विभाग कोंडागांव को दी गई।

Read More

http://sabkasandesh.com/archives/78875

http://sabkasandesh.com/archives/78818

http://sabkasandesh.com/archives/78882

http://sabkasandesh.com/archives/78884

Related Articles

Back to top button