छत्तीसगढ़
दुर्ग विस में चुनाव के लिए भाजपा की टीम तैयार

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल की विजय तय करने बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, देवेंद्र सिंह चंदेल, डोमार सिंह वर्मा, संजय बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में शहर विधानसभा में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के तय जीत मे जीत के अंतर को और बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जोर दिया गया।