छत्तीसगढ़

अति संवेदनशील नक्सल क्षेत्र मैं लता ने किया चुनावी दौरा, कांग्रेस पर जमकर किया वार

कोंडागांव । जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र हीरामादला मैं लता उसेंडी ने भरी चुनावी हूंकार। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहां कि जो सरकार किसानों का पूर्ण कर्जा माफ नहीं दे पा रही है छत्तीसगढ़ के गरीबों की थाली से चना एवं नमक भी छीन लिया गया वे सरकार गरीबों को ₹72000 कहां से देगी। मोदी सरकार के द्वारा किसानों को मिलने वाली ₹6000 की सम्मान निधि की जानकारी भारत सरकार को नही दी गई । जिस कारण से प्रदेश के 30 लाख किसानो को यह सम्मान निधि नही मिल पाई यह सरकार किस मुँह से अपने को किसानों की हितेषी मानती है आगे मोदी सरकार की उपलब्धियो को बताते हुए उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना आदि के वारे में विस्तार से बताया आज लता उसेण्डी ने हीरा मादला, मेड़ पाल, मुंगापदर, करनपुर, मोहलई, माकड़ी आदि ग्रामो में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया आज के जनसंपर्क कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री प्रेमसिंह नाग, मण्डल अध्यक्ष लखमू मौर्य, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष झुमुकलाल नाग, करनपुर सरपंच सनत पोयम, करनपुर जनपद सदस्य महादेव कश्यप, कुड़ी राम ,सुनीता नाग, पोटकु राम, करुण नायक, तुलाराम राठौर, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागाँव 9425598008

Related Articles

Back to top button