छत्तीसगढ़

कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1058 बेड,

कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1058 बेड,
288 मरीजो का उपचार जारी, 770 बेड रिक्त,

अजय शर्मा जिला ब्यूरो चीफ

जांजगीर चांपा 27 सितंबर 2020/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 09 कोविड केयर सेंटर मे कुल 1058 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 288 बेड पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, एवं 770 बेड रिक्त है। कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल अनुसार समुचित व्यवस्था की गई है।

कोविड केयर सेंटर्स के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री करूण डहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितंबर को सायं 4.30 बजे की स्थिति मे जिला अस्पताल परिसर के कोविड अस्पताल में 80 बेड उपलब्ध है, इनमें 35 मरीज भर्ती है। इसी प्रकार आईटीआई कुलीपोटा में 150 बेड हैं इनमें 16 मरीजो का उपचार जारी हैं। आकांक्षा परिसर जर्वे में 100 बेड की क्षमता है, वहां पर 39 मरीजो का उपचार जारी है। दिव्यांग स्कूल पेण्ड्रीभाठा में 128 बेड की व्यवस्था है, जिस पर 56 में मरीज भर्ती हैं। कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन जर्वे के 35 बेड में सभी रिक्त हैं। शासकीय एमएमआर महाविद्यालय चांपा में 130 बेड की व्यवस्था है जिनमें 12 पर मरीज भर्ती है। शासकीय क्रांति कुमार भारती महाविद्यालय जेठा सक्ती में 60 बेड उपलब्ध है, इनमें 35 मरीज भर्ती है। शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम धौराभाठा डभरा में 100 बेड है, जिनमें 26 में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आईटीआई अकलतरा में 125 बेड हैं जिनमें 53 मरीज भर्ती हैं और आईटीआई भवन महुदा-बलौदा मे 150 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमे 16 मरीजो का उपचार किया जा रहा है। कोविड अस्पताल और बु्धिजीवियों कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध बेड की संख्या प्रतिदिन जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ मे उपलब्ध कराई जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button