छत्तीसगढ़

सरपंच पति ने बिहार से आने के बाद कराया कोरोना टेस्ट ।।

।। सरपंच पति ने बिहार से आने के बाद कराया कोरोना टेस्ट ।।

।। कुंडा न्यूज़ 

समीपस्थ ग्राम पंचायत हथमुड़ी के सरपंच पति बालमुकुंद चंद्रवंशी विगत 4 दिनों तक कृषि कार्य से संबंधित बिहार प्रवास पर रहा । आने के पश्चात अपने एवं अपने ग्राम पंचायत वासियों के सुरक्षा के मद्देनजर स्वयं ग्राम पंचायत भवन में रुक कर भोजन बनाकर खाते रहे एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया के बीएमओ से संपर्क कर कोरोना वायरस के जांच के लिए आवश्यक कीट एवं टीम भेजने के लिए कहा । जिस पर विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया से गोपाल चंद्राकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं मनोज चंद्राकर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के द्वारा ग्राम पंचायत हथमुड़ी आकर पंचायत भवन में रुके सरपंच पति बालमुकुंद चंद्रवंशी एवं उनके साथ में गए रमेश चंद्रवंशी दीपक चंद्रवंशी मनोज चंद्रवंशी का किट के माध्यम से कोरोना टेस्ट किया गया । जिसमें उन सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आने के पश्चात ही वह अपने घर गए इस तरह से सभी लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरूक होंगे तो निश्चित ही हम इसे यथाशीघ्र भगाने में और इस पर काबू पाने में सफलता प्राप्त कर सकेंगे ।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button