छत्तीसगढ़

कांकेर मे पत्रकार कमल शुक्ला पर कांग्रेसी गुंडों द्वारा हमले की निंदा:-सौरा यादव

कांकेर मे पत्रकार कमल शुक्ला पर कांग्रेसी गुंडों द्वारा हमले की निंदा:-सौरा यादव

रायपुर 26/09/2020 :-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा यादव ने कहा कि कांकेर मे वरिष्ट पत्रकार कमल शुक्ला एंव अन्य पत्रकारों पर किया गया हमला अभव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। इस पुरे घटना पर पुलिस की भूमिका बेहद ही शर्मनाक है, खुलेआम बाजार में कांग्रेसी गुंडों ने माँ बहन की गन्दी गली देना और सरेआम मारपीट करने की घटना का पार्टी निंदा करती है।
पिछले भा ज पा शासन काल में पत्रकारो पर जानलेवा हमले हुए,और पत्रकारो की हत्या कर दी गई थी,पत्रकारो द्धारा लम्बे समय से राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग कर रहे थे, उस सघंर्ष मे भी कमल शुक्ला की अग्रणी भूमिका थी,कांग्रेस उस समय बड़ी बड़ी बाते की,और कानून बनाने की बात कही जो आज तक नही बन पाया है, आज कांकेर की इस अमानविय घटना ने काँग्रेस की मानविय चेहरे (मुखौटे) को उजागर कर दिया।
भा क पा (मा ले) रेड स्टर ने भूपेश बघेल की सरकार से मांग किया कि पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाय,कमल शुक्ला एंव अन्य पत्रकारों पर जिन कांग्रेसी गुंडों ने हमला किया है उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाय और पत्रकारो की पूर्ण सुरक्षा की व्यवस्था किया जाय।
सौरा यादव
राज्य सचिव
26/09/202

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button