छत्तीसगढ़

आज भाजपा मंडल कुण्डा में पं. दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में

आज भाजपा मंडल कुण्डा में पं. दिनदयाल उपाध्याय जी के जयंती कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों के साथ उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन कार्यक्रम में मुकेश सिंह मण्डल अध्यक्ष, सेवाराम कुर्रे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, कृष्णा चन्द्राकर महामंत्री,यशवंत चन्द्राकर जिला किसान नेता श्रीमती कुँवरिया चन्द्राकर महिला मोर्चा नेत्री,महेन्द्र घृतलहरे उपस्थित रहे !

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button