छत्तीसगढ़

भाजपा बेरला मंडल में बूथ स्तर में मनाया गया प.दीनदयाल उपाध्याय जयंती

छत्तीसगढ़ बेमेतरा :-  भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा बूथ स्तर में मनाया गया प.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती व उनके विचारों को स्मरण किया।
पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल जी ने अपने गृह ग्राम रेवे में प.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर तिलक लगाकर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि माल्यार्पण किया।
अवधेश चंदेल जी ने बताया हम सब भारतीय जनता पार्टी परिवार उपाध्याय जी को अपना आदर्श मानते है। उनके बताए हुए रास्ते मे चल रहे है उनके बताए “सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय”का सिद्धांत अंत्योदय का सिद्धांत उनके ही देन है,प.जी को याद करते हुए कहते है कि प.जी का आधा जीवन कार्यकर्ता के निर्माण व संगठन के विस्तार में लगा दिया ।प.जी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता है।उनके एकात्म मानववाद के बारे में बताया उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।
इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल सूरजपुरा, मंडल महामंत्री गौकरण साहू व डोमेन्द्र सिंह राजपूत रांका-ठठिया,परपोड़ा में सुनील राजपूत,अरविंद राजपूत, मंडल मीडिया प्रमुख नीरज राजपूत,आर्यन राजपूत, नगर पंचायत बेरला में नेता प्रतिपक्ष मानक चतुर्वेदी पार्षद शिव झड़ी सिन्हा,लता वर्मा,युवा मोर्चा युगल पाटिल,राकेश साहू,बिरोदा में मंडल उपाध्यक्ष किशुन साहू व ग्राम वासी ,ताकम में मंडल मंत्री नारायण पटेल व परिवार,लेंजवारा में जिला पंचायत सभापति पुष्पा साहू व परिवार,सरदा में जनपद पंचायत सभापति हेमंत वैष्णव,लालू साहू,पेखन साहू,माटरा,कुसमी,दारगॉव,धौराभाठा,सुरहोली,देवादा आदि गॉवों में प. जी के जन्म जयंती मनाया साथ मे जरूरत मंदो को फलवितरण किया गया।

सबका संदेश ब्युरो चीफ बेमेतरा टिकेश्वर साहू 9589819651

Related Articles

Back to top button