छत्तीसगढ़

लॉकडाउन हो या सामान्य स्थिति ज़रूरतमंद मरीजों निःशुल्क रक्तदाता निरंतर उपलब्ध कराते

*तखतपुर*. लॉकडाउन हो या सामान्य स्थिति ज़रूरतमंद मरीजों निःशुल्क रक्तदाता निरंतर उपलब्ध कराते आज छः वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान सेवा समिति रक्तदाताओं को सम्मन पत्र देने का योजना बनाई है, विदित हो कि जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर विगत छः वर्षों से निरंतर ज़रूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्तदाता उपलब्ध करा रही है जिसके परिणाम स्वरूप आज करीबन 48000 ज़रूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्तदाता उपलब्ध करा चुकी है, जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के *संस्थापक घनश्याम श्रीवास एवं संदीप यादव* के मार्गदर्शन में उनकी टीम करीब-करीब पूरे छत्तीसगढ़ में निःशुल्क रक्तदान की सेवा पर कार्य कर रही है, समिति के वरिष्ठ संचालक मालिक राम साहू ने बताया कि उनकी संचालकों की टीम निरंतर ज़रूरतमन्दों की सेवा के लिए क्षेत्र विस्तार में लगी है, संचालक पप्पू पटेल आकाश यादव ओंकार साहू दुर्गेश निर्मलकर रमेश साहू मनीज कश्यप उमेश साहू दुर्गेश साहू जागेश्वर साहू व राहुल श्रीवास से जानकारी प्राप्त हुई की समिति के 150 से 160 व्हाट्सऐप ग्रुप निर्मित हैं, इसके साथ फेसबुक ग्रुप जिसमें 10000 सदस्य एवं इंस्टाग्राम, ट्विटर, हैक एवं अन्य सोशल मिडिया साइट्स निर्माण किया गया है,

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button