छत्तीसगढ़

लोकवाणी: 25 सितंबर तक फोन कर करा सकते हैं रिकॉर्डिंग

लोकवाणी: 25 सितंबर तक फोन कर करा सकते हैं रिकॉर्डिंग
11 अक्टूबर को प्रसारित होगी 11वीं कड़ी
नारायणपुर 24 सितम्बर 2020-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर कल 25 सितंबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल, विचार अथवा अपनी बात रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11 वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button