Uncategorized

राजनांदगांव : अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 की प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कालरशिप पोर्टल scholarships.gov.in में आवेदन एवं वेरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 अक्टूबर 2020 तक कर सकते हैं तथा संस्था द्वारा वेरिफिकेशन के लिए 15 नवम्बर 2020 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आपके संस्थाओं में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों द्वारा नवीन, नवीनीकरण का आवेदन कराते हुए संस्थाओं द्वारा निर्धारित तिथि तक परीक्षण कर वेरिफिकेशन करते हुए हार्ड कापी सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय राजनांदगांव में जमा करना होगा। ताकि निर्धारित समयावधि में छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई की जा सके। किसी भी विद्यार्थी का आवेदन लंबित रहने पर संस्था प्रमुख के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button