Uncategorized

राजनांदगांव : शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के संबंध में दावा-आपत्ति 28 सितम्बर तक

मोहला विकासखंड के नवगठित ग्राम पंचायत पुत्तरगोंदीकला एवं अन्य ग्राम पंचायतों के शासकीय उचित मूल्य दुकान का आंबटन कर दिया गया है। निर्धारित अवधि तक प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण जांच के लिए गठित समिति द्वारा किया गया। जांच समिति द्वारा पंचायतों के दुकान को एजेंसियों एवं समूहों को आबंटित किए जाने के लिए चयन कर प्रस्तावित किया गया है। ग्राम पंचायत शेरपार के शासकीय उचित मूल्य दुकान मां दंतेश्वरी खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति शेरपार और ग्राम पंचायत पुत्तरगोंदीकला के शासकीय उचित मूल्य दुकान जय मां अम्बे महिला स्वसहायता समूह ढोसरटोला को आबंटित किया गया है।
शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन संबंध में यदि किसी संस्था या समूह को किसी प्रकार की दावा-आपत्ति हो तो 28 सितम्बर 2020 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि उपरांत प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और इस चयन को अंतिम माना जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button