छत्तीसगढ़राजनीतिक

आम आदमी पार्टी के रोजगार आंदोलन ने भूपेश सरकार को झुकाया, लोकतंत्र की हुई जीत- कोमल हुपेण्डी

कोंडागांव।

कांग्रेस सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह असफल होने के बाद आंदोलन के व्यापक विस्तार से घबराकर कर दी 14580 शिक्षकों  का नियुक्ति आदेश- आशुतोष पाण्डे, प्रदेश सह संयोजक, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ हो- देवलाल नरेटी, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

चयनित शिक्षकों के खिलाफ लगी एफ.आई.आर. जल्द वापस ले सरकार- तेजेन्द्र तोड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी की आवाज अब आम जन की आवाज बन चुकी है- पीताम्बर नाग, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी कोंडागाँव

प्रदेश अध्यक्ष कोमल  हुपेण्डी ने कहा कि युवाओं के लिये रोजगार  की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आंदोलनरत है, लेकिन  कांग्रेस सरकार लगातार आंदोलन सिर्फ कुचलने का प्रयास कर रही थी। आंदोलन विस्तृत और मजबूत होता गया तो सरकार को नियुक्ति आदेश देना पड़ा। कोमल हुपेण्डी ने दन्तेवाड़ा में आम आदमी पार्टी की सद्बुद्धि यात्रा को बल पूर्वक रोके जाने की घटना को पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताया।उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर जनहित के मुद्दों व  आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए मजबूत आन्दोलन खड़ा किया और बावजूद इसके सरकार इसे अनदेखा कर रही थी।आम आदमी पार्टी के आंदोलन के दबाव में सरकार ने शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में सरकार के तमाम विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने कहा कि जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे चयनित शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने एफआईआर दर्ज की है, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। सरकार को चयनित शिक्षकों के खिलाफ हुए एफ. आई.आर.को जल्द वापस लेनी चाहिए। जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग ने कहा कि यह सरकार रोजगार देने में नाकाम है। अब कम से कम चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम, नरेंद्र नाग, राजा ठाकुर, जित्तू साहू, उदय सिन्हा, अमरेश कोर्राम, सोमेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button