खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई में पीपल,बरगद, नीम का बड़ी संख्या में किया गया पौधारोपण

भिलाई।  महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के संस्थापक व मुख्य संयोजक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार के मार्गदर्शन व नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ईकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक पर्यावरणविद् नरेंद्र राठौर तथा राज्य इकाई  सहसंयोजक मनोज ठाकरे के नेतृत्व में एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गडचिरोली, पर्यावरणीय संस्था कवच तथा प्रर्यावरण मित्र मंडल भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में प्रकृति पूजन एवं गांधी दर्शन

पीपल बरगद नीम पौधारोपण अभियान के तहत 9 सितंबर को दुर्ग जिले के जयंती स्टेडियम के मैदान भिलाई में पौधरोपण किया है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के.पी.एस. के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच अंतर्गत गांधी शांति यात्रा एवं वैश्विक आयोजन अंतर्गत *पीपल बरगद नीम* पौधारोपण अभियान द्वारा  गांधी विचार व दर्शन को बढ़ावा देने हेतु पुरे देश में  25 अगस्त से 2 अक्तुबर के अभियान को विश्व कल्याण का कार्य बताकर भरपुर सराहना किया। पौधारोपण अभियान कार्यक्रम में विशेष अतिथि नरेंद्र राठौर थे जबकी छत्तीसगढ़ ईकाई के सहसंयोजक मनोज ठाकरे, दुर्ग जिला संयोजक बालुराम वर्मा, के के राव, निलेश चौबे, डी पी चौहान, कैलाश काशिपुरी, प्रदिप भट्टाचार्य,  शशिभूषण महंती, राजेंद्र प्रसाद बाक्सर, देवेंद्र कौशिक, राजेंद्र सोनगरिया, कुमार साहेब गोसाईं, तपन कुलकर्णी, लेखराज साहू, अशोक गुप्ता, शशिकांत पांडे, अमोलदास साहू, वीं पी बोरा, अखिलेश माणिकपुरी, योगेश सहारे प्रमुख रूप से उपस्थिति हुए थे। महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया। संचालन व आभार प्रदर्शन श्री देवेन्द्र कौशिक ने किया।

Related Articles

Back to top button