खास खबरछत्तीसगढ़स्वास्थ्य/ शिक्षा

क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी के दौरान मजदूरों की व्यथा सुन जागरूकता लाने शिक्षकों ने कर दी हल्बी गीत की रचना

कोंडागांव। कोरोना महामारी के दौरान कोंडागांव जिले के क्वारेंटाईन सेंटर गोलावंड मे शिक्षक गौतम राम साहू प्रधान पाठक उच्च प्राथमिक शाला खण्डाम, पीलादाऊ कंवर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला आमागुड़ापारा खचगाव एवं मनारू राम कश्यप सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मयूरडोगर की ड्यूटी 29/08/2020 से 12/09/2020 तक लगाया गया है। ड्यूटी के दौरान क्वारेंटाईन सेंटर गोलावंड मे बाहर से आये मजदूरों की व्यथा को सुनकर इनके मन मे एक भाव उत्पन्न हुआ और मजदूरों मे जागरूकता लाने के लिए एक हल्बी गीत की रचना इन शिक्षकों के द्वारा किया गया। इस गीत का उद्देश्य कोरोना से बचने और अपने परिवार को छोड़कर अन्य राज्य मे नहीं जाने के लिए प्रेरित किया जाना है। इस हल्बी गीत को मजदूरों के मोबाईल मे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आडियो और विडीयों के माध्यम से सुनाया जा रहा है।

गीत इस प्रकार है –

कोरोना इली चीन ले आमचो देश ने

सियान, सजन बायले पीला, सब परेशान होला

स्कूल, दुकान, हाट, बाजार, लाकडांऊन लगी गेला

लाकडांऊन चो पालन करू हामी सबाय झने

कोरोना इली चीन ले आमचो देश ने

भूती काजे जाऊन रला, दुसर राज ने

लाकडांऊन लगली, सबाय देश ने

गांव के छाडून नी जहा नी जहा दुसर थाने

कोरोना इली चीन ले आमचो देश ने

नोनी बाबू  तमिलनाडु, बेंगलुरु नी जातो आय

गावे करा बुता काम, संग ने रतो आय

मनरेगा खुलली से गांव गांव ने

कोरोना इली चीन ले आमचो देश ने

जुहार करू से तुमके पांय पढ़ु से

हाथ जोडून भांति, तुमके गुहार करू से

मिलून-झिलुन रवा हामी सबाय झने

कोरोना इली चीन ले आमचो देश ने……

Read More

http://sabkasandesh.com/archives/75732

http://sabkasandesh.com/archives/75743

http://sabkasandesh.com/archives/75739

Related Articles

Back to top button