छत्तीसगढ़

मानसिक रूप से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

केशकाल। विकास खण्ड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत कुऐं के एक 30 वर्षीय महिला श्रीमती सुकोबाई दर्रो पति फुलसिंह दर्राे जाति गोड उम्र 30 वर्ष द्वारा दिनांक 06/9/2020 की रात्रि अपने घर आगन के आम के पेड़ में अपने साडी से फाँसी का फंदा बनाकर आत्महत्या किया है। मामले की सूचना परिवार जनों द्वारा पुलिस थाना धनोरा को दी पुलिस थाना में मर्ग कायम कर शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम के लिए 07/09/2020 को केशकाल भिजवाया गया। यहां डाॅक्टरी परीक्षण के बाद शव को पीड़ित परिवार जनों को सौंपा गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका की मानसिक संतुलन कुछ दिन से ठीक नहीं था। मृतिका के 4 बच्चे है, घटना दिनांक रात्रि अपने पति व बच्चों काे बगैर बताये बाहर घर निकल गयी थी घटना के दूसरे दिन सुबह मृतिका का पति अपने पत्नी को तलाश करते हुए घर व बाहर तलाशी करने पर आम झाड में फांसी पर लटकते हुये देखा गया जिसकी जानकारी गांव के सरपंच एवं पुलिस थाना धनोरा को दे दी गई थी।

http://sabkasandesh.com/archives/75582

http://sabkasandesh.com/archives/75559

http://sabkasandesh.com/archives/75587

http://sabkasandesh.com/archives/75595

Related Articles

Back to top button