केशकाल में हाट बाजार व्यापारी संघ भंग, अध्यक्ष ने की 15 दिंनो के लिये पूर्ण लॉकडॉउन की मांग
केशकाल। नगर में लगातार तेज गति से कोरोना संक्रमण के बढते प्रभाव को देखते हुवे अब हाट बाजार संचालित होना काफी कठीन हो गया है। इसी गंभीर होती स्थिति को ध्यान मे रखते हुवे हाट बाजार व्यापारी संघ केशकाल विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज अग्निहोत्री ने हाट बाजार व्यापारी संघ को भंग करने का प्रस्ताव रखा। जिसको सभी पदाधिकारीयो व सदस्यो ने सर्व सम्मति से मानते हुवे संघ को भंग कर दिया और फैसला किया कि शासन प्रशासन व पंचायतो के हर निर्णय का इन्तजार किया जाएगा। अब जब तक स्थिति समान्य नही होती चाहे उसके लिए कई महीने ही क्यो ना लग जाये, सभी हाट बाजार व्यापारी इन्तजार करने के लिए तैयार हैं।
हाट बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष के तौर पर अपने अंतिम बयान मे नीरज अग्निहोत्री ने कहा कि जान है तो जहान है। हाट बाजार व्यापार तो समान्य स्थिति के बाद पुनः संचालित हो ही जाएगा परंतु जाने अंजाने किसी के जीवन के साथ खिलवाड गलत होगा। जीवन दुबारा नही मिलेगा इसलिए जब तक स्थिति समान्य ना हो जाए तब तक शासन प्रशासन व पंचायतो के द्वारा हाट बाजारो का संचालन बंद रखना ही सबसे उचित फैसला होगा।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नीरज अग्निहोत्री ने केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी से माँग कि है कि केशकाल क्षेत्र सहित कोण्डागाँव जिले मे 15 दिन का पुर्ण लॉकडाउन की घोषणा की जानी चाहिए। अब यही एक मात्र बचाव का उचित प्रावधान नजर आ रहा है। यदी जिले मे संभव ना हो तो कम से कम केशकाल अनुविभाग मे तो 15 दिनो का पुर्ण लॉकडाउन लगाने की माँग की है। इस मांग पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी दिन दयाल मण्डावी ने कहा कि स्थिति पर हमारी नजर है उचित समय पर उचित फैसला लिया जाएगा।
Read More
http://sabkasandesh.com/archives/75015
http://sabkasandesh.com/archives/74949
http://sabkasandesh.com/archives/74957
http://sabkasandesh.com/archives/74952