खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कोविड सेंटरो में भर्ती कोरोना मरीजों उचित देख भाल करने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दुर्ग – अय्यूब खान (पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग) ने आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश भूरे से मिलकर ज्ञापन देते हुए जानकारी दी कि दुर्ग जिले में संचालित कॉविड-19, सेंटर (अस्पतालों) मे  कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिये भर्ती मरीजों शासकिय एव्ं प्राइवेट हॉस्पिटलो में डॉक्टरों द्वारा उचित इलाज ना कर मनमानी कर रहे है और मरीज पर ध्यान नही दे रहे है इसकी शिकायत रोजाना आ रही हैं । यहाँ तक कि कोविड  हॉस्पिटल में गंदगी की सफाई ना करना आम बात हो चुकी है बिस्तर के चद्दर ना बदलना इसके साथ ही हॉस्पिटल एव्ं डॉक्टर की और कई लापरवाही खुल कर सामने आ रही है, इसके अलावा भोजन व्यवस्था में जो सरकार के द्वारा मदद दी जा रही है, उसमें भी ये लोगों की नाकामी साफ साफ दिख रहा है, नाश्ता से लेकर दोपहर और रात का भोजन स्तरहीन होता है, इलाज के दौरान दिये जाने वाले गरम पानी देना और गर्म पानी के रखाव का भी उचित वव्यस्था भी नही की जा रही है ! डॉक्टरो द्वारा कॉरोना मरीजों का चेकअप नही किया जा रहा है, डॉ केवल मेडिसिन लिख कर चले जाते है! उन्होंने बताया कि कॉविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के द्वारा लगातार मुझे फोन कर इन बातों की शिकायत और व्हाट्सअप से फोटो भेजा जा रहा जिसको देखकर कोविड़ हॉस्पिटल की लापरवाही उजागर हो रही है ! उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर इस विषय गंभीरता दिखाते हुए सरकारी एवं निजी कोविड़ अस्पतालों सतत निगरानी कर हो रही लापरवाही और समस्या को अविलंब दूर करवाने की मांग की है ! साथ ही अय्यूब खान ने बताया कि कोरोना मरीजों का देख रेख करना भी जरूरी है और मरीजों से सावधानी भी रखना जरूरी है लेकीन मरीजों को उनके हाल में छोड़ देना भी उचित नही है !  उन्होंने कहा इन हॉस्पिटल की लापरवाही से राज्य सरकार की छबि धूमिल हो रही है, इसलिए जिला प्रशासन हमारी इस शिकायत पर तत्काल कारवाही करे | प्रतिनिधीमंडल में प्रमुख रूप से अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग, अभिषेक शर्मा प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस,  सरजिस घोष नेता कांग्रेस झुगी झोपडी प्रकोष्ठ, संदीप बक्शी नेता कांग्रेस , मुजम्मिल खान नेता युवा कांग्रेस दुर्ग , राकेश दुबे नेता युवा कांग्रेस दुर्ग , पुरषोंतम सोनवानी , इंद्रजीत यादव , राकेश हरपाल , अनिल साहू , मनोज देवगन , राजू यादव , प्रमोद निर्मलकर , भूनेस यादव ओर ऋषि सोम आदि शामिल थे !

Related Articles

Back to top button