देर रात भाजपा कार्यकर्ता के घर किसी ने लगा दी आग

जलने से बछिया की मौत, गाय भी झुलसी
भिलाई। बीती रात्रि दो बजे के आस पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुर्सीपार मेंं एक भाजपा कार्यकर्ता के घर के पीछे वाले हिस्से में बीती राते आग लगा दी। आग लगने की जानकारी तब लगी जब भाजपा कार्यकर्ता का भाई लघु शंका के लिए उठा और पीछे की ओर गया तो देखा कि उसके उस घर में आग लग गई हैं जिसमें गाय और बछिया को बांधा गया था। उसने शोर मचाकर सभी को जगाया और ऊपर की सीट निकालकर किसी तरह गाय को बाहर निकाला। लेकिन आग से झुलसकर बछिया की मौत हो गई। मामले में खुर्सीपार थाने में शिकायत कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जोन-1 सडक़ 24, क्वार्टर नंबर 4/बी निवासी सुभाष उर्फ नोहा सिंह के घर के पीछे किसी ने आग लगा दी। जहां आग लगी वहां सीट के नीचे एक गाय और बछिया को रखा गया था जिसकी देखभाल नोहा सिंह का परिवार किया करता है। रात लगभग 2 बजे नोहा सिंह का भाई टॉयलेट के लिए पीछे की ओर गया तो देखा वहां आग लगा हुआ है। तत्काल उसने अपने भाई को जगाया और सीट निकालकर गाय को बचाया। तब तक बछिया की मौत हो चुकी थी। सुबह होने के बाद नोहा सिंह ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है। आसपास मिट्टी तेल की महक आ रही थी। फिलहाल आग किसने लगाई और क्यों लगाई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।