छत्तीसगढ़

अगर आपकी बाइक भी करती है तेज आवाज तो सावधान, पुलिस कर सकती है कभी भी जब्त

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- तेज रफ्तार से भागती हुई बाइक से अगर आ रही है तेज आवाजें तो आपकी खैर नहीं। पुलिस ने ऐसी बाइकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए है।अगर किसी बाइक से तेज आवाज आएगी तो पुलिस तुरंत उस गाड़ी को जब्त कर लेगी।

आजकल लोग मोटरसाइकिल के साइलेंसर में तेज आवाज करने वाली मशीनें लगाते हैं। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कवर्धा में इस तरह के आवाज निकालने वाले वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इस बार चालान के बजाए सीधे वाहनों को जब्त किया जाएगा। वाहन चालक जब तेज आवाज करने वाला यंत्र नहीं निकालेगा तब तक उसे वाहन नहीं मिलेगा। इसके साथ ही चालक के परिजनों को बुलाया जाएगा, उन्हें भी समझाइश दी जाएगी।

सड़क पर न खड़ी करें बाइक
सड़क किनारे वाहनों को खड़े किए जाने के कारण समस्या और भी बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ओर शहर में पार्किंग को लेकर लापरवाही बढ़ती जा रही है। इसके चलते जिला पुलिस द्वारा नया वाहन मंगाया गया है। इस क्रेन वाहन से सड़क पर बेतरतीब ढग़ से खड़े दो पहिया वाहनों को उठाकर थाना ले जाया जाएगा। वाहन को छुड़वाने की जिम्मेदारी वाहन मालिक की। ऐसे में सड़क किनारे बेतरबीत ढंग से वाहनों को खड़े करने वाले सतर्क रहेंगे। इससे व्यवस्था में कुछ सुधार होगा।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button