छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई शहर कांग्रेस सेवादल ने किया होली मिलन का आयोजन

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन का आयोजन जलेबी चौक केम्प-1 गांधी चौक में रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बी.डी. कुरैशी, अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू द्वारा किया गया। होली मिलन का शुभारंभ सेवादल के कार्यकर्ता द्वारा अतिथियों का गुलाल लगाकर फूल की पत्तियों से होली मनाई गई। होली मिलन कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश सेवादल के महामंत्री सज्जन प्रसाद दीक्षित द्वारा अतिथियों को सेवादल की गतिविधियों से परिचित कराया गया। साथ ही कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सेवादल के साथियों के संगठन एवं अनुशासन के सहायता से चुनाव में सक्रिय सहयोग दिया जाएगा। सम्पूर्ण दुर्ग जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता चुनाव में साथ रहेंगे। तुलसी साहू ने सेवादल के साथियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस के प्रमुख संगठन है। कोई भी पार्टी बिना संगठन के सहयोग से चुनाव जीत नहीं सकती। उन्होने सेवादल के कार्यों की प्रशंसा की। आगामी 23 अप्रेल के चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की बात भी उन्होंने कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.डी. कुरैशी ने कहा कि सेवादल हर साल होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित करता है। होली का त्यौहार हम सभी को आपसी भाईचारे, सौहाद्र्र एवं प्रेम का संदेश देता है। जिस प्रकार से भक्त प्रहलाद को अपने भगवान पर विश्वास था, बुराई की हार और अच्छाई की जीत हुई, आपसी विश्वास से होता है। आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सम्पूर्ण राज्य की 11 सीट जीतेगी। कांग्रेस सेवादल पूरी सच्चाई व निष्ठा से हर चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करती है। उसके लिए उन्होंने संगठन की प्रशंसा की।

होली मिलन के कार्यक्रम में वरिष्ठ सेवादल के वरिष्ठ सेवक जगदीश राम साहू, सेवादल के प्रशिक्षक गुलाब राव सोनारे, डा. गणेश सिंह, उमेश तिवारी, केम्प ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर जनबंधु, जिला महिला सेवा दल की अध्यक्षा वंदना पुरकैत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सेवादल के साथी कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एस.एन. जिंदल, लाखी नारायण सोनी, महेन्द्र खोब्रागड़े, संजय लाखे, राजेश गुप्ता, दिलीप नारायण, सुलभ साहू, खेदान मिश्रा, अब्दुल जब्बार, विश्वनाथ जायसवाल, रघुवीर, महेश राय, जगनाथ, अनिल सिंह, रवि पाठक, शीतल यादव, दुर्ग ग्रामीण सेवादल अध्यक्षा कुमारी ममता सोनी, जवाहर लाल, पुन्नीलाल शर्मा, जीतू देवांगन, निलेश चौबे, इस्माइल खान, कय्यूम खान, घनश्याम गौर, परवेज आलम, ईश्वर राव, इरशाद खान, मारथानाग, सलीम कुरैशी, समयलाल साहू, कन्नाराव, दीदार भाई सहित सेवादल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे। होली मिलन कार्यक्रम का संचालन जिला भिलाई शहर सेवादल के अध्यक्ष अब्दुल कादिर सिद्दिीकी ने किया एवं आभार व्यक्त सचिव नईम बेग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को खीर का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button