छत्तीसगढ़

तमिलनाडु से लौटे, क्वारंटीन में रह रहे 21 लोगों में से 8 निकले कोरोना बम

केशकाल। मुख्यालय केशकाल में कोरोना महामारी कोविड-19 के तहत एंटीजेन कीट से प्रथम जांच में दिनांक 24/08/2020 को तमिलनाडु में मजदूरी करके वापस केशकाल पहुंचे 21 लोगों की जांच में कुल 8 की रिपोर्ट पोसिटिव पाई गई है। ये सभी लोग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास केशकाल क्वारंटीन सेंटर में 21/08/2020 से क्वारंटीन में रह रहे हैं। जिनकी जांच दिनांक 24/08/2020 को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में एंटीजेन कीट से करने पर एक इन 21 में से एक साथ 8 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव आने के साथ अब केशकाल में कुल पाॅजिटिव पंजीकृत केस 18 हो गया है।

उपरोक्त जानकारी की पुष्टि डाॅ डी.के बीसेन खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने की है। एक साथ मिले कोरोना पाॅजिटिव प्रकरण वाले सभी लोग तमिलनाडु से केशकाल पहुंचे थे। मजदूरी करने गये 21 लोगों के केशकाल के धनोरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम निवासी होने की जानकारी मिला है। सभी पोसिटिव 8 लोगों को केशकाल से कोविड अस्पताल कोण्डागांव में भेजा गया है। केशकाल क्षेत्र में लगातार मिल रहे कोरोना पाॅजिटिव प्रकरण से निश्चित ही केशकाल नगर सहित केशकाल क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने का भी प्रबल संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है जोन कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button