खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
जितेंद्र साहू ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2020/08/bhumipujan.jpg)
भिलाई। रुआबांधाबस्ती का बहुत पुरानी मांग नाली निर्माण का था। नाली टुटी-फुटी होने के कारण बस्ती के लोगों को बहुत सारी परेशानियों व अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता था जिससे निजात दिलाने के लिये आज नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजेन्द्र रजक, पेनुकनेताम, प्रेमसाहु, रमेशशिववंशी, पारसनाथ, अश्वनीसाह, आरतीजैन, शकुंतला यादव, अमर मानिकपुरी, बबली, मुन्नी ,व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।