छत्तीसगढ़

उप पंजीयक कार्यालय से लाखों रुपए का गबन एक आरोपी गिरफ्तार।

उप पंजीयक कार्यालय से लाखों रुपए का गबन एक आरोपी गिरफ्तार।
अजय शर्मा जिला रिपोर्टर
शक्ति—स्थानीय उप पंजीयक कार्यालय में गबन के एक आरोपी पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला पंजीयक बीएस नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उप पंजीयक कार्यालय शक्ति में लाखों रुपए गबन कर दिए हैं निरीक्षण के दौरान उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया और कैश बुक चालान बुक एवं विक्रय अभिलेखों की जांच की गई इसमें शासकीय पंजीयन राशि 50लाख 9 हजार 159 रुपए का गबन मिला। इसके जांच रिपोर्ट महा निरीक्षक पंजीयन कार्यालय रायपुर को भेजी गई है महा निरीक्षक पंजीयन ने उप पंजीयक कार्यालय शक्ति का निरीक्षण करने के लिए जांच दल का गठन किया जांच दल के सदस्यों ने की जिसमें 1 अप्रैल 2015 से नवंबर 2019 तक का निरीक्षण किया गया इस अवधि में उप पंजीयक के पद पर मिर्जा असलम बैग कांता एक्का सेत राम चौहान गोकुल यादव एवं पंकज यादव पदस्थ थे उन्होंने उप पंजीयक कार्यालय के अभिलेखों मैं अपने अपने समय पर अभिलेखों में प्रविष्ट गलत अंकित कर शासकीय पंजीयन शुल्क की राशि कोकम लिखकर राशि 50 लाख 9 हजार159 रुपए का गबन किया मामले में साइबर सेल जांजगीर से मोबाइल को ट्रेस कर डोंगिया से पंकज यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button