छत्तीसगढ़

दो व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिलने से केशकाल नगर में दहशत व्याप्त

केशकाल। नगर में प्रथम बार यहाँ रहने वाले एक व्यापारी परिवार का एक युवक को दिनांक 18/08/2020 युवक को मलेरिया बुखार होने की शंका के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल में ईलाज के लिये पहॅुचने पर इनका प्रथम कोरोना जांच में पाॅजिटिव आने के चलते दिनांक 19/08/2020 को अस्पताल केशकाल में कोरोना की सेम्पल लेकर कोविड 19 डिमरापाल मेडिकल काॅलेज जगदलपुर को भेजा गया है, साथ ही एक और युवक का कोरोना पाॅजिटिव का पुष्टी करते हुये डाॅ डीके बिसेन केशकाल ने बताया कि युवक को दिनांक 19 अगस्त 2020 को एम्स रायपुर भेजा गया है। केशकाल में रहने वाले एवं निवासी दो युवकों को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद नगर वासियों में दहशत व्याप्त है। डाॅ डीके बीसेन केशकाल ने आगे जानकारी देते हुये बताया केशकाल नगर में रहने वाले निवासी एक और युवक का कोरोना जांच में दिनांक 20 अगस्त 2020 की पुष्टि मिलने के बाद दुसरा उस युवक को कोविड सेन्टर अस्पताल जिला मुख्यालय कोण्डागांव भेजने का जानकारी दी है। केशकाल निवासी दो युवक को कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद नगर में शासन के सभी आदेश निर्देशों को अवहेलना करके बिना मास्क तक नहीं लगाये नगर में घुमने वालों को सावधान होना चाहिए। नगर में रहने वाले एवं निवासी दो युवकों को कोरोना संक्रमण से केशकाल नगर वासियों में भय, खौफ एवं दहशत व्याप्त है। कि उन दोनो युवक कोरेंटाईन होने के पहले नगर कि किन-किन व्यक्ति से संपर्क किये एवं कहां-कहां गये स्थानीय प्रशासन उन दोनो युवकों के पिछले सभी जानकारियाॅ एकत्रित करने में जूट जाने का जानकारी सूत्रों से प्राप्त है।

केशकाल नगर में लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों की जानकारी लेने पर दीनदयाल मंडावी एसडीएम केशकाल ने बताया कि पहले वाला 1 युवक का जानकारी मुझे डाॅ. बीसेन द्वारा दी है लेकिन दुसरा कोरोना युवक के बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button